सीनेट उम्मीदवार की Ex-Girlfriend ने खोले बेडरूम के डर्टी सीक्रेट, कहा- मेरे मना करने पर भी बार-बार...
punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 09:54 AM (IST)
US Senate Election Controversy : अमेरिकी राजनीति के गलियारों से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सीनेट चुनाव के मैदान में उतरे उम्मीदवार ग्राहम प्लैटनर पर उनकी पूर्व प्रेमिका लिंडसे फिफिल्ड ने बेहद संगीन और घिनौने आरोप लगाए हैं। लिंडसे ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ग्राहम ने उनकी बिना मर्जी और सहमति के बार-बार चुपके से कंडोम (प्रोटेक्शन) हटा दिया था। चुनाव के ठीक मुहाने पर आए इस बयान ने ग्राहम के राजनीतिक करियर और साख पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है।
पूर्व प्रेमिका ने किया बड़ा खुलासा
लिंडसे फिफिल्ड ने वाशिंगटन डीसी में बिताए अपने पुराने दिनों का जिक्र करते हुए दर्द साझा किया। लिंडसे के मुताबिक वह और ग्राहम साल 2013 से 2015 के बीच लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लिंडसे ने बताया कि उन्होंने कई मौकों पर ग्राहम को साफ और कड़े शब्दों में कहा था कि संबंध के दौरान प्रोटेक्शन का होना बेहद जरूरी है।
लिंडसे ने इसके पीछे की वजह भी साफ की थी कि वह किसी भी तरह की गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन नहीं कर रही थीं। इसलिए अनचाहे गर्भ और सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी था। इसके बावजूद ग्राहम ने उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर इस धोखेबाजी को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: कैंसर का इलाज कराकर लौट रहे परिवार की कार खड़े ट्रक से टकराई, ससुर-बहू की दुखद मौत
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ग्राहम प्लैटनर विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी लिंडसे उन पर शारीरिक शोषण, बर्बरता और गंभीर मारपीट के आरोप लगा चुकी हैं। इन पुराने मामलों और अब इस नए खुलासे के बाद अमेरिकी मीडिया और जनता के बीच ग्राहम की छवि को लेकर गहरा आक्रोश है। विपक्षी दल अब इस मुद्दे को लेकर उन्हें चुनावी रैलियों से लेकर राजनीतिक मंचों तक घेरने की पूरी तैयारी कर चुके हैं।
कानूनी और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के अनुसार किसी पार्टनर की मर्जी के बिना या उसे अंधेरे में रखकर संबंध बनाने के दौरान चुपके से कंडोम हटा देने की इस हरकत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'स्टील्थिंग' (Stealthing) कहा जाता है। दुनिया के कई विकसित देशों और अमेरिकी राज्यों में इसे सिर्फ आपसी धोखा नहीं, बल्कि सीधे तौर पर 'यौन उत्पीड़न' या बलात्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
जब कोई महिला कंडोम के साथ संबंध बनाने की सहमति देती है तो उसका मतलब सुरक्षित शारीरिक संबंध से होता है। बिना सहमति के उसे हटाना न केवल अनचाहे गर्भ के जोखिम को बढ़ाता है बल्कि जानलेवा यौन संचारित रोगों (STDs) के खतरे को भी कई गुना ज्यादा बढ़ा देता है।
फिलहाल चुनावी मुहाने पर खड़े ग्राहम प्लैटनर के लिए यह मामला उनके राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी मुसीबत बन चुका है क्योंकि आम जनता के बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि जो व्यक्ति अपनी पार्टनर की गरिमा और सुरक्षा का सम्मान नहीं कर सका वह कानून बनाने वाले पद की जिम्मेदारी कैसे संभाल सकता है।
