लंदन की इस फेमस सीकेट्र क्लब में जा सकते हैं सिर्फ एडल्ट ! (pics)

Monday, Feb 27, 2017 - 03:33 PM (IST)

लंदनः बीते सप्ताह लंदन के स्टीव और मेगी चैपमैन नाम के एक कपल ने कैंट में ‘प्लेजर इन कैंट’ नाम का एडल्ट स्विमिंग क्लब शुरू किया है। इससे पहले इन्होंने लॉर्क फील्ड में 12 सालों तक एडल्ट क्लब चलाया था। बता दें कि लंदन में 1960 के दशक से ही एडल्ट क्लब का चलन है। इसी तरह पिछले महीने पहले लंदन की फेमस सीकेट्र सैक्स क्लब ‘किलिंग किटन्स’ की एक ब्रांच इंग्लैंड के मैनचेस्टर में भी खोली गई है। खास बात यह है कि यहां सिर्फ अट्रैक्टिव और 18 साल की उम्र से ऊपर के व्यक्ति को ही एंट्री दी जाती है।

इस क्लब की पहली ब्रांच 1960 में लंदन में खोली गई थी। क्लब इतना फेमस हुआ कि इसके बाद एक और क्लब खोला गया। क्लब की पहली ब्रांच बंद पड़ी एक पुरानी कॉटन मिल में खोली गई थी। यह शहर का पहला सैक्स क्लब था। यहां प्राइवेट पार्टियां भी होती हैं। दुनिया भर में इस क्लब के 45 हजार से ज्यादा मैंबर्स हैं। इसमें 10 हजार से ज्यादा मैंबर्स तो अकेले ब्रिटेन के ही हैं।

यहां आने वाला व्यक्ति अपनी पसंद का साथी चुन सकता है। क्लब में खूबसूरत लड़के-लड़कियों की भरमार रहती है। बताया जाता है कि यहां आने वालों में लड़कियों की संख्या भी काफी है क्योंकि, यहां उन्हें अट्रैक्टिव व हैंडसम लड़के आसानी से मिल जाते हैं। यह बात पूरी तरह से सीक्रेट रखी जाती हैइसलिए मैंबर्स की संख्या बढ़ती जा रही है।

Advertising