सिर में 3cm तक घुसा चाकू, फिर भी बच गई ये 12 साल की लड़की!(Pics)

Thursday, May 26, 2016 - 05:20 PM (IST)

बीजिंगः चीन की रहने वाली 12 साल की Yao Huilin काे क्या पता था कि खेल-खेल में ही उसकी जान पर बन अाएगी। वह शाम को अपनी दोस्त के साथ पार्क में घूम रही थी कि तभी उसकी दोस्त की एक लड़के के साथ बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि लड़के ने Yao की दोस्त की ओर जाेर से चाकू फेंका। लेिकन गलती से ये चाकू Yao के सिर में जा लगा और 3cm तक अंदर घुस गया।

जा सकती थी जान
बच्ची को तुरंत Dongguang City Third People’s Hospital में भर्ती करवाया गया, जहां के चीफ न्यूरोसर्जन Zeng Zhiming और उनकी टीम ने चाकू को Yao के सिर से बाहर निकाला। डॉक्टरों की माने, तो बच्ची बहुत भाग्यशाली है कि चाकू उसकी प्रमुख नसों और धमनियों में नहीं लगा था। अगर चाकू थोड़ा और गहराई में चला जाता, तो उसकी जान भी जा सकती थी।

चेतावनी देकर लड़के काे छाेड़ा
CT Scan में पता चला कि चाकू बच्ची की Parietal or Occipital Bones के बीच में अटक गया था। ये स्थान वयस्कों में नहीं होता, क्योंकि बच्ची का Skull पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है इसलिए उसके सिर में गैप था। Yao के इलाज पर 8000 RMB यानिकी 837 पाउंड के बराबर खर्चा अाया। लड़के काे चेतावनी दे कर छोड़ दिया गया है, क्याेंकि उसकी उम्र सिर्फ 14 साल है और उसके ऊपर जानबूझ कर हमला करने के लिए चार्ज नहीं लगाया जा सकता है। Yao को अगले हफ्ते तक अस्पताल से छूट्टी दे दी जाएगी।

Advertising