'सोने की सीढ़ी' के कारण सऊदी किंग की रूस में किरकिरी, वीडियो वायरल
Saturday, Oct 07, 2017 - 06:54 PM (IST)
रियादः शाही अंदाज में दौरों पर जाने वाले सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलाजीजकी रूस की राजधानी मोस्को में जमकर किरकिरी हो गई । दरअसल किंग सलमान को अपने प्लेन से उतरते वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं वे सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हो गए। दरअसल, किंग सलमान जिस वक्त अपने जंबो प्लेन की सोने की सीढ़ियों से रूस की सरजमीं पर कदम रख रहे थे, उसी वक्त इलेक्ट्रोनिक सीढ़ियां बीच में ही रुक गई।
RT annalecta: Saudi Arabia king's golden escalator stairs got stuck coming out of his airplane into Moscow in Russ… pic.twitter.com/N9H0QRHbTv
— (((T W))) (@timgw37) October 5, 2017
एस्कालेटर के रुक जाने के बाद कुछ देर तक किंग सलमान को समझ नहीं आया कि ये क्या हुआ है, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने चल कर उतरना ही बेहतर समझा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि किंग सलमान चार दिन की रूस यात्रा पर हैं। यहां वे अपने 1500 लोगों के स्टाफ और करीब 800 किलो फूड सप्लाई के साथ रूस पहुंचे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों देशों में कई अहम समझौते होने हैं, जिसमें हथियारों की डील भी शामिल है।