सऊदी अरब ने मक्का जाने वाले हज यात्रियों का वीजा किया सस्पेंड

Thursday, Feb 27, 2020 - 10:16 AM (IST)

दुबईः सऊदी अरब ने मक्का जाने के इच्छुक हज यात्रियों के वीजा को निलंबित कर दिया। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने गुरुवार को जारी किए बयान में कहा कि कोरोनो वायरस के डर के चलते सरकार उमराह के उद्देश्य से राज्य में प्रवेश और पैगंबर की मस्जिद का अस्थायी रूप से दौरे को निलंबित कर रही है।

 

मक्का के लिए इस्लामिक तीर्थयात्रा का जिक्र है जो वर्ष के किसी भी समय किया जा सकता है। उमराह हर महीने दुनिया भर से हजारों की संख्या में मुसलमानों को आकर्षित करता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह उन देशों के पर्यटकों के लिए भी वीजा निलंबित कर रहा है, जहां नया वायरस एक खतरा है।

Tanuja

Advertising