मदीना अटैक: सऊदी ने 46 आई.एस संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Monday, May 01, 2017 - 04:09 PM (IST)

रियाद: सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसने 2016 में मदीना में पैगम्बर की मस्जिद में हुए घातक बम विस्फोट के मामले में इस्लामिक स्टेट (आई.एस) के 46 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उन पर हमले में शामिल होने का संदेह है। 


मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, मंत्रालय के प्रवक्ता ने जेद्दा में 46 संदिग्धों की गिरफ्तारी के बारे में बताया, जिनमें से 32 सऊदी नागरिक और 14 विदेशी हैं। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध विदेशियों में पाकिस्तान, यमन, अफगानिस्तान, मिस्र, जॉर्डन तथा सूडान के नागरिक हैं। 

Advertising