OMG: लेस्बियन कपल ने बारी-बारी गर्भ में पालकर बच्चे को दिया जन्म

Tuesday, Oct 30, 2018 - 02:04 PM (IST)

टेक्सासः  अमेरिका में एक लेस्बियन कपल द्वारा अनोखे तरीके से बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। इस जोड़े ने बारी-बारी अपने गर्भ में बच्चे को पालकर उसे जन्म दिया। यह संभवतः विश्व का पहला ऐसा मामला है, जब एक बच्चा दो महिलाओं के गर्भ में पला हो। इस जोड़े ने बच्चे के जन्म के लिए आईवीएफ ट्रीटमेंट का सहारा लिया। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास में रहने वाली ऐश्ले और ब्लिस कॉल्टर ने इसके लिए 8500 डॉलर खर्च किए। बच्चे के जन्म के लिए एग ब्लिस (36) से लिया गया और लैब में डोनर के स्पर्म के साथ फर्टिलाइज किया गया। 

इसके बाद भ्रूण ब्लिस के गर्भ में डाला गया। लेकिन ब्लिस बच्चे को गर्भ में नहीं रखना चाहती थी। इसलिए भ्रूण को निकालकर ऐश्ले (28) के गर्भ में रखा गया। इस साल जून में ऐश्ले ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। 

दोनों की मुलाकात छह साल पहले हुई थी और उन्होंने जून 2015 में शादी कर ली। दोनों मां बनना चाहती थीं, लेकिन लेस्बियन होने के कारण वे प्रेग्नेंट नहीं हो सकती थीं। इसलिए उन्होंने आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया। 
 

Tanuja

Advertising