अब रशियन ''राम रहीम'' का पर्दाफाश  (देखे तस्वीरें)

Monday, Sep 25, 2017 - 03:18 PM (IST)

मॉस्कोः धर्म के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाने और लड़कियों का यौन शोषण करने वाले राम रहीम व आसाराम जैसे बाबा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। रूस के पड़ोसी देश बुल्गारिया में एक रशियन 'राम रहीम' का पर्दाफाश हुआ है। यहां सर्जेई किरिएन्को नामक एक बाबा को अरेस्ट किया गया है। सर्जेई किरिएन्को बाबा पर आरोप है कि उसने दर्जनों महिला भक्तों को वेश्या बना दिया। सर्जेई मूल रूप से रूस का ही रहने वाला है, लेकिन बेलारूस में वह धर्म की आड़ में मजबूर लड़कियों को अपने जाल में फंसाया करता था। इसका शिकार बनी अधिकतर लड़कियां रशियन थीं ।

 सर्जेई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली पीड़ित लड़कियों ने बताया कि वह धर्म की आड़ में लड़कियों को शिकार बनाता था । सर्जेई लड़कियों को खुद को ईश्वर का अवतार बताकर उन्हें मानसिक शांति दिलाने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाता था। इस दौरान सर्जेई अपने गुर्गो की मदद से लड़कियों के अश्लील वीडियो बना लेता था, जिनसे अच्छी-खासी कमाई की जाती थी। वीडियो के जरिए सर्जेई लड़कियों को ब्लैकमेल करता था और उन्हें अमीर शख्सों से भी रिलेशन बनाने के लिए मजबूर करता था, जिसके जरिए भी उसकी कमाई होती थी। सर्जेई का सैक्स रैकेट रूस, बेलारूस से लेकर साउथ अमरीका तक फैला था। रैकेट का नेटवर्क ऑनलाइन चलता था। 

कौन है रूसी "राम रहीम" सर्जेई 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्जेई (41)पहले फिटनेस ट्रेनर था।  कुछ सालों बाद ही सर्जेई ने खुद को संत बताना शुरू कर दिया और प्रवचन भी करने लगा था। इसके जरिए उसने काफी लड़कियों को अपनी टीम में शामिल कर लिया था। धीरे-धीरे सर्जेई ने इन्हीं लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए और लड़कियों के अश्लील वीडियो से कमाई करनी शुरू कर दी थी।

सर्जेई ने पिछले 2 सालों में अपना मजबूत नैटवर्क बना लिया था। पैसे और पावर के चलते अधिकतर पीड़ित लड़कियां चुपचाप रहती थीं, क्योंकि इन्हें डर था कि सर्जेई इनके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। पुलिस ने सर्जेई के घर से एक 5 साल के बच्चे को भी आजाद करवाया।

बच्चे की मां अनासतासिया जिबोरेवा ने बताया कि सर्जेई ने ही उसके बेटे को जबरदस्ती घर से उठवा लिया था। सर्जेई ने बच्चे को मार देने की धमकी देकर ही अनासतासिया को  वेश्यावृति के धंधे में धकेला। रशियन लड़कियों की शिकायत पर ही बेलारूस पुलिस ने सर्जेई को अरेस्ट किया है। फिलहाल, उसे बेलारूस से रूस लाए जाने की कारर्वाई चल रही है।

Advertising