माइनस 14 डिग्री तापमान में बर्फीले पानी में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने लगाई डुबकी, जानिए क्या थी वजह

Wednesday, Jan 20, 2021 - 02:35 PM (IST)

इंटररनेशनल डेस्क: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने माइनस 14 डिग्री तापमान के बीच बर्फीले पानी में स्नान किया। दरअसल पुतिन ने बर्फीले पानी में आस्था की डुबकी लगाई। रूसी राष्ट्रपति ने फीस्ट डे यानी Epiphany के मौके पर ईसाई धर्म के अनुष्ठान के रूप में मॉस्को में बर्फीले पानी के पुल में डुबकी लगाई। पुतिन की इन तस्वीरों को रूसी राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से जारी किया गया है। बता दें कि रूस में इपिफनी के मौके पर बर्फीले पाने में डुबकी लगाने को पवित्र माना जाता है। बर्फीले पानी में डुकी लगाते हुए पुतिन फिट और स्वस्थ नजर आए। दरअसल पिछले दिनों उनके अस्वस्थ होने की खबरें सामने आई थीं लेकिन बर्फीले पानी में स्नान करके उन्होंने उन अफवाहों का भी जवाब दिया है। बता दे कि रूस में इपिफनी भीषण ठंड में मनाया जाता है। 

इसलिए लगाई जाती है बर्फीले पानी में डुबकी
मान्यता है कि ईसा मसीह ने जॉर्डन नदी में डुबकी लगाई थी और इस दिन बर्फीले पाने में डुबकी लगाने से पाप धुल जाते हैं। ईसाई धर्म के लोग मानते हैं कि मध्य रात्रि में इस अवसर पर नदी, तालाब या पुल का पानी पवित्र हो जाता है और इसमें स्नान करने से इंसान पवित्र हो जाता है। रूस में यह परंपरा 16वीं सदी से चली आ रही है।

पुतिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
इपिफनी के मौके पर बर्फीले पानी में पुतिन की डुबकी लगाते की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई तस्वीरों में दिख रहा है कि पुतिन बर्फ से घिरे पुल में शर्टलेस होकर डुबकी लगा रहे हैं। पुतिन पहले बर्फीले पानी वाले पुल तक एक ओवरकोट पहनकर आते हैं। इसके बाद वे शर्टलेस होकर पुल में जाते हैं।

Seema Sharma

Advertising