सीरिया में रूस का प्लेन क्रैश, 39 की मौत

Wednesday, Mar 07, 2018 - 04:33 AM (IST)

मॉस्को: रूस का सैन्य मालवाहक विमान मंगलवार को सीरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार सभी 39 लोगों की मौत हो गई। रूसी संवाद समिति ने रूसी विदेश मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी है। 

रूसी विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि मालवाहक विमान एन-26 लताकिया प्रांत में रूस के हमेमिम हवाई अड्ढे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 33 यात्री और चालक दल के छह सदस्य मारे गए। अभी तक की जांच से पता चला है कि तकनीकी खामी के चलते यह दुर्घटना हुई है। रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जो इस माह के अंत में होने वाले चुनाव कार्याें में व्यस्त हैं, ने गत दिसंबर में एलान किया था कि सीरिया में रुसी अभियान का अधिकांश हिस्सा पूरा हो चुका है।  

इंटरफैक्स संवाद समिति ने रुसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि हादसे में मारे गए सभी लोग रुसी सेना के सदस्य थे। पुतिन ने उराल पहाड़यिों पर अपने चुनाव प्रचार को बीच में ही रोक दिया। रक्षा मंत्री सर्गेइ शोइगु ने उन्हें इस घटना की जानकारी दी। पुतिन ने मृतकों के प्रति शोक प्रकट किया और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। रूसी प्रधान मंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

Advertising