रूस: विपक्ष नेता के हत्यारे को 20 साल कैद

Thursday, Jul 13, 2017 - 05:07 PM (IST)

मॉस्कोः रूस के विपक्ष के नेता की हत्या करने वाले को मिलिट्री कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। EFE न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक चेचेन्या के पूर्व सैनिक जॉर दादयेव को 20 साल कैद के अलावा 1, 661 डॉलर का जुर्माना भी देना होगा। 

1997-98 में रूस के उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के घोर आलोचक रहे बोरिस नेमट्सेव की साल 2015 में हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप चेचेन्या के  5 सैनिकों पर लगा था। कोर्ट ने इस हत्या के मामले में दादायेव को मुख्य आरोपी बनाया था। तो वहीं दूसरे आरोपियों को 11-19 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।

Advertising