मिलिए रूस की सबसे लंबी महिला से, कद 6 फीट 9 इंच

Saturday, Jul 01, 2017 - 11:44 AM (IST)

मास्कोः येकातेरिना लिसिना रूस की सबसे लंबी महिला घोषित की जा चुकी हैं। इनका कद 6 फीट 9 इंच है। अब वह दुनिया की सबसे लंबी मॉडल कहलाना चाहती हैं। येकातेरिना को लगता है कि उनके 52.4 इंच लंबे पैर दुनिया में सबसे लंबे हैं। 16 साल की उम्र में उनके पास 2 विकल्प थे- बास्केटबॉल या मॉडलिंग। 

इसलिए खेल से रिटायर होने के बाद अब वह ग्लैमर की दुनिया में रंग जमाना चाहती हैं। येकातेरिना 2008 ओलंपिक में रूसी की महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। 

Advertising