30 लोगों को मारकर खा गया ये कपल, इंसानी मांस का बनाते थे अचार

Wednesday, Sep 27, 2017 - 12:23 PM (IST)

मॉस्कोः रूस में एक कपल के बारे में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है।  ये कपल इंसानों का मर्डर करने के बाद मीट घर में रखे बड़े फ्रीजर में स्टोर कर लेता और कई दिनों तक खाता था।  पिछले करीब 18 साल से जेल में बंद इस कपल अब 30 लोगों की हत्या कर उनका मांस खाने का जुर्म कुबूल  कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार रूस की क्रसनोदर सिटी में रहने वाला दिमित्री बाकशाएव और उसकी वाइफ नतालिया दोनों ही नरभक्षी थे। इन्हें शक के आधार पर साल 1999 में गिरफ्तार किया गया था। जब इनके घर की तलाशी ली गई तो वहां से करीब 8 लोगों के बॉडी पार्ट्स मिले थे।

आरोपियों की सनकपन इतनी भयावह थी कि दोनों ने इंसानी मीट का अाचार भी बना रखा था। लेबोरेटरी में अाचार की जांच करने पर इसका खुलासा हुआ था।पुलिस की जांच में सामने आया था कि नतालिया पेशे से नर्स थी और इस तरह उसे विक्टिम की तलाश कर अपना शिकार बनाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती थी।

इस बारे में नतालिया का कहना था कि वह इन शवों के जरिए घर में प्रैक्टिस करती थी। सितंबर, 1999 में दजेरजिंस्कोगो स्ट्रीट से एक महिला के गुम होने की पुलिस को शिकायत मिली थी। इस दौरान कई और लोगों के भी गुम होने के मामले सामने आए। कई दिनों की जांच के बाद दिमित्री और नतालिया शक के घेरे में आ गए। पुलिस ने इनके घर छापेमारी की तो फ्रीजर और किचन से काफी मात्रा में इंसानी मांस मिला।

 

मांस काटने के कई धारदार औजार भी बरामद किए गए थे। पुलिस ने दोनों को कई हत्याओं और नरभक्षी का दोषी पाते हुए अरेस्ट कर लिया था। कोर्ट ने इन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन दोनों ने अपना जुर्म कुबूल नहीं किया था। अब जाकर दिमित्री और नतालिया ने यह बात स्वीकार कर ली है कि उन्होंने करीब 30 लोगों की हत्याएं की और उनका मांस खाया।

Advertising