अमरीका और उत्तर कोरिया में छिड़ सकता है युद्ध- रूस ने दी चेतावनी

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2017 - 01:49 PM (IST)

पेरिस: अमरीका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ रहे विवाद को देखते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है। 
PunjabKesariब्रिक्स सम्मेलन से पहले पुतिन ने दी चेतावनी
पुतिन ने कहा है कि उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने के घातक परिणाम सामने आ सकते हैं। दोनों देशों के बीच का तनाव किसी बड़े युद्ध में तबदील हो सकता है। इसलिए दोनों पक्ष सीधे वार्ता के जरिए मतभेद और समस्याएं सुलझाएं। चीन में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पुतिन ने एक लेख में यह चेतावनी दी है। ऊधर, फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-वेस ली ड्रायन ने कहा कि उत्तर कोरिया जिस तरह से उद्देश्य बनाकर गंभीर प्रयास कर रहा है, उससे वह कुछ ही महीनों में लंबी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल बनाने में सक्षम हो जाएगा। यह जानकारी उन्हें अपने खुफिया तंत्र से मिली है।
PunjabKesariड्रायन ने कहा, 'उत्तर कोरिया खुद को दुनिया में कहीं भी परमाणु हमला करने में सक्षम बनाना चाहता है, जो बहुत खतरनाक उद्देश्य है। आज वह अमरीका और कुछ हद तक यूरोप पर हमला करना चाहता है। लेकिन किसी दिन उसके निशाने पर जापान और चीन भी होंगे। यह स्थिति विस्फोटक होगी।' फ्रांस ने चीन से अनुरोध किया है कि वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके मित्र राष्ट्र को हथियारों के विकास से रोके। ली ड्रायन ने यह बात पेरिस में चीनी विदेश मंत्री वांग ई के साथ हुई मुलाकात में कही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News