War Crisis Live Update : यूक्रेन के खेरसॉन पर भी रूसी सेना का कब्जा, कीव में एयरस्ट्राइक का अलर्ट

Thursday, Mar 03, 2022 - 12:25 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव से लेकर खारकीव में लगातार हमले कर रही है। कई शहर उजाड़ दिए हैं । रूस ने उसके प्रमुख रणनीतिक बंदरगाहों को भी घेर लिया है।यूक्रेनी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यूक्रेन के खेरसॉन शहर पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है । इसके अलावा यूक्रेन के कीव में एयरस्ट्राइक का अलर्ट जारी कर लोगों से नजदीकी बंकर में पहुंचने की अपील की गई है।

 

इसी बीच रूस के खिलाफ पूरा  विश्व लामबंद हो गया  है।  बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में अधिकतर देशों ने रूस के खिलाफ रखे प्रस्ताव पर वोट किया और  उससे यूक्रेन से बाहर निकलने की मांग की। रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में बमबारी फिर शुरू कर दी है और इससे देश की राजधानी पर खतरा बढ़ गया है।रूस का कहना है कि पिछले सप्ताह शुरू हुई सैन्य कार्रवाई में अभी तक करीब उसके 500 सैनिक मारे गए हैं और लगभग 1,600 जवान घायल हुए हैं।

LIVE UPDATE:

  • आज यूक्रेन से 3726 भारतीयों की वतन वापसी होगी- ज्योतिरादित्य सिंधिया
     
  • रूस-यूक्रेन जंग के बीच Quad की वर्चुअल बैठक आज, PM मोदी भी होंगे शामिल
     
  • रूसी बमबारी में यूरोप के सुरक्षा और सहयोग संगठन (OSCE) के सदस्य की मौत
     
  • रूस: लगातार तीसरे दिन बंद रहा मॉस्को स्टॉक एक्सचेंज, बिगड़ती अर्थव्यवस्था को बचाने की कोशिश 
     
  •  यूक्रेन की सेना को मिला अमेरिका का साथ, US ने भेजीं 200 स्टिंगर मिसाइल्स


     
  •  जंग के बीच फंसे भारतीय नागरिकों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 20 घंटे में लाए गए 798 छात्र
     
  •  जंग के बीच ऑस्ट्रेलिया में स्थित रूसी दूतावास को मिला संदिग्ध पैकेज, जांच शुरू
     
  • जापान एयरलाइंस का बड़ा फैसला, यूरोप जाने और वहां से आने वाली सभी उड़ानें रद्द करेगी कंपनी
     
  •  जंग शुरू होने से लेकर अब तक यूक्रेन के 10 लाख लोगों ने छोड़ा देश: UN
     
  •  यूक्रेन के कीव में एयरस्ट्राइक का अलर्ट, लोगों से नजदीकी बंकर में पहुंचने की अपील


     
  •  रूस के 4 बड़े बैंकों पर एक्शन, जापान में स्थित संपत्ति होगी जब्त।
     
  •  यूक्रेन के खेरसॉन शहर पर रूसी सेना का कब्जा, यूक्रेनी अधिकारियों ने किया कंफर्म।
     
  •  नीदरलैंड के द हेग में ट्रिब्यूनल ने रूस के युद्ध अपराधों की जांच शुरू की।
     
  •  रूस के मिसाइल हमले में मारा गया बांग्लादेशी नागरिक, यूक्रेन की मीडिया का दावा।
     
  •  यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का बड़ा हमला, रेलवे स्टेशन और होटल के पास धमाके।


     
  • संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि सात दिन से जारी रूसी आक्रमण में 8,70,000 से अधिक लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं, जिससे यूरोपीय महाद्वीप में शरणार्थी संकट बढ़ गया है।
     
  • वहीं, संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी एजेंसी के प्रमुख ने आगाह किया कि लड़ाई यूक्रेन के 15 परमाणु रिएक्टर के लिए खतरा बन गई है।
     
  • अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के राफेल ग्रॉसी ने कहा कि युद्ध ऐसी जगह हो रहा है, जहां बड़ी परमाणु ऊर्जा सुविधाएं स्थापित हैं। उन्होंने कहा कि वह इसे लेकर बेहद चिंतित हैं। 

वहीं, यूक्रेन ने उसकी सेना के हताहत सैनिकों की जानकारी साझा नहीं की। बहरहाल, यूक्रेन ने कहा कि दो हजार से अधिक असैन्य नागरिक मारे गए हैं। दोनों ही देशों के दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। यूक्रेन और रूस के राजदूत बृहस्पतिवार को दूसरी बार बेलारूस में मुलाकात करेंगे, ताकि युद्ध को रोकने का कोई उचित समाधान खोजा जा सके। हालांकि, दोनों के बीच सहमति बनने की संभावना कम ही नजर आ रही है।

 

रूस ने पहले से ही बंद पड़े चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया है। इस परमाणु संयंत्र में अप्रैल, 1986 में दुनिया की सबसे भीषण परमाणु दुर्घटना हुई थी, जब एक परमाणु रिएक्टर में विस्फोट के बाद रेडियोधर्मी विकिरण फैल गया था। रूसी सेना ने बुधवार को यूक्रेन के दो रणनीतिक बंदरगाहों की घेराबंदी की और देश के दूसरे सबसे बड़े शहर पर बमबारी शुरू कर दी, जबकि कीव के बाहर एक विशाल बख्तरबंद भी खड़ा दिखाई दिया।

न्यूयॉर्क में, 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस से अपने आक्रमण को रोकने और अपने सभी सैनिकों को तुरंत वापस बुलाने की मांग करने के लिए मतदान किया। विश्व शक्तियों और छोटे द्वीप राज्यों ने रूस की निंदा भी की। इस प्रस्ताव के पक्ष में 141 वोट पड़े। पांच देशों ने इसके खिलाफ वोट दिया, जबकि 35 देश मतदान में शामिल नहीं हुए। महासभा के प्रस्ताव कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं होते, लेकिन दुनिया की राय को प्रतिबिंबित करते हैं। 

Tanuja

Advertising