रूस ने दुनिया को फिर चौंकाया !

Saturday, Nov 19, 2016 - 01:19 PM (IST)

मास्कोः हाल ही में मास्को प्रदेश में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सैन्य तथा तकनीकी फोरम आर्मी-2016 में रूसी सैनिकों ने 11 हजार से भी अधिक आधुनिक हथियार पेश किए। इसमें रूस के सबसे खतरनाक रोबोट किलर भी शामिल थे। यह किलर रोबोट तीन किमी दूर से भी सटीक निशाना लगा सकता है। 

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब रूस ने दुनिया को चौंकाया है। दुनिया को आश्चर्य में डाल देने वाला ऐसा ही वाकया 1980 में सामने आया था, जब सोवियत यूनियन के ‘सी मॉन्स्टर’ के रूप में दिखाई दिया था।1980 में जब रूस सोवियत यूनियन का हिस्सा था, तब अमेरिका, ब्रिटेन सहित नाटो देशों को जवाब देने के लिए रूस ने समुद्र में अपना सी-मॉन्स्टर (समुद्री शैतान) उतारा था। इसकी ताकत और स्पीड देखकर नाटो देश भी घबरा गए थे और इसे ‘सी-मॉन्स्टर’ का नाम दिया था।

20वीं सदी में बने समुद्र में तैरने वाली इस शिप की स्पीड 200 से 250 किमी प्रति घंटा थी। इसकी डिजाइन इस तरह की गई थी कि यह समुद्र में कभी डूब नहीं सकती थी। सोवियत यूनियन ने इसका निर्माण 1975 में ही कर लिया था। करीब 2 साल तक इसकी टेस्टिंग और तकनीकी बदलाव होते रहे। इसकी लंबाई 100 मीटर और वजन 544 टन था। इसके बाद 1980 में इसे सोवियत मरीन को सौंप दिया गया था।  वर्ष 1991 में सोवियत यूनियन के विघटन के बाद ये शिप रूस के हिस्से में आई, जिसे अब और आधुनिक वॉरशिप में बदल दिया गया है।
 

Advertising