फिनलैंड को नाटो में शामिल होने के फैसले से रूस ख़फा, बंद कर दी बिजली की आपूर्ति

Saturday, May 14, 2022 - 03:48 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के फैसले को लेकर रूस ने ऐलान किया है कि वो शनिवार से फिनलैंड को बिजली की सप्लाई देना बंद कर देगा।   पिछले दिनों फिनलैंड ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ऐलान किया था कि उनका देश नाटो संगठन में शामिल होने के लिए आवेदन का समर्थन करता है और इस बाबत जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

फिनलैंड के पीएम और राष्ट्रपति ने कहा था कि नॉर्डिक देश को सोवियत संघ का मुकालबा करने के लिए अब पश्चिमी गठबंधन की सदस्यता बिना देरी किए ले लेनी चाहिए। माना जा रहा है कि फिनलैंड के इसी फैसले से रूस खफा है और उसने फिनलैंड को बिजली देने से मना कर दिया है।फिनलैंड के नाटो में शामिल होनेका फैसला रूस के लिए अच्छा नहीं है। रूस की फिनलैंड के साथ करीब 1,340 किलोमीटर लंबी सीमा है।

 

रूस को अब इस बात की चिंता है कि नाटो रूसी सीमाओं के नजदीक कौन सा बुनियादा ढांचा विकसित करती है। रूस को इसी बात का डर था कि कहीं स्वीडन और फिनलैंड नाटो में शामिल ना हो जाएं। इसी को लेकर रूस ने पिछले दिनों स्वीडन और फिनलैंड को चेतावनी भी दी थी कि अगर वो नाटो में शामिल होते हैं तो इसके दूरगामी सैन्य और राजनीतिक परिणाम होंगे। 
 

Tanuja

Advertising