यूक्रेनी उत्पादों के आयात पर रूस का प्रतिबंध

Sunday, Dec 30, 2018 - 12:04 AM (IST)

मॉस्को: रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने शनिवार को यूक्रेन के साथ तनाव के मद्देनजर कई यूक्रनी उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने पर फरमान जारी किया। प्रतिबंध लगाए गए वस्तुओं में कृषि खाद्य पदार्थों में शामिल जैसे गेहूं, सूरजमुखी का तेल, फल और फलों को जूस, सब्जियां, कंफेक्शनरी वस्तुएं एवं मादक पेय पदार्थ शामिल है। इसके अलावा विभिन्न मशीनरी और उपकरण, निर्माण सामग्री, फर्नीचर और घरेलू उत्पादों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

यह प्रतिबंध तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है। क्रीमिया और पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में सशस्त्र संघर्षों के बाद वर्ष 2014 से रूस और यूक्रेन के बीच संबंध खराब चल रहे हैं। यूक्रेन ने तब से रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की कड़ियां लागू कर दी थी। रूस की ओर से गोलीबारी के बाद दोनों के बीच संबंध और बिगड गए और 25 नवंबर को तीन यूक्रेनियन नौसैनिकों का जहाज को काला सागर से आजाब सागर केर्च जलडमरु मध्य के माध्यम से रवाना करने का प्रयास किया और आरोप लगाया कि उन्होंने रूसी क्षेत्रीय जल का उल्लंघन किया है।

shukdev

Advertising