अमेरिका के साथ सशर्त बातचीत के लिए तैयार हुआ रूस

Tuesday, Feb 22, 2022 - 12:17 AM (IST)

मॉस्कोः रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि मॉस्को नाटो के विस्तार न करने की पूर्व शर्त पर अमेरिका के साथ सुरक्षा वार्ता के लिए तैयार है। विदेश मंत्री ने कहा कि हालांकि पश्चिमी देश मास्को के प्रस्तावों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। 

लावरोव ने कहा कि पश्चिमी समकक्षों ने इस मामले पर प्रस्ताव का कोई विकल्प नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश रूसी सुरक्षा प्रस्तावों के प्रमुख सिद्धांतों को दरकिनार करते रहते हैं। मॉस्को ने सुरक्षा दस्तावेजों में इस बात पर जोर दिया है कि हमारे प्रस्ताव चुनने के लिए किसी प्रकार का मेन्यू नहीं हैं, वे एक अल्टीमेटम नहीं हैं,' लेकिन उस पर विचार किया जाना चाहिए। 

Pardeep

Advertising