रूस ने ट्रंप को दिया था 5 सैक्स वर्करों का ऑफर

Friday, Nov 10, 2017 - 10:47 PM (IST)

वॉशिंगटन: रूस ने एक बार डोनाल्ड ट्रम्प को 5 सैक्स वर्करों के साथ वक्त बिताने का ऑफर दिया था। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लंबे समय से विश्वासपात्र व उनके पूर्व अंगरक्षक कीथ शिलर ने यह खुलासा किया है। 

उसने कहा कि ट्रम्प ने 2013 में मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए मॉस्को की यात्रा दौरान 5 महिलाओं को उनके होटल के कमरे में भेजने के रूसी प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। ट्रंप उस वक्त किसी सार्वजनिक पद पर नहीं थे और निजी हैसियत से प्रतियोगिता के आयोजन में हिस्सेदारी के लिए रूस गए थे।
 

Advertising