रूस ने ब्रिटेन के पत्रकारों, रक्षा अधिकारियों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

Wednesday, Jun 15, 2022 - 03:06 AM (IST)

मॉस्कोः रूस ने ब्रिटिश मीडिया और रक्षा क्षेत्र की कई हस्तियों के देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में 29 पत्रकारों और समीक्षकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। उसने बताया कि रूस और यूक्रेन में उसकी कार्रवाई को लेकर ‘झूठी और एकतरफा' सूचना देने के जवाब में ब्रिटिश मीडिया के कर्मचारियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। 

प्रतिबंध सूची में ‘बीबीसी', ‘टाइम्स' और ‘गार्जियन' समाचार पत्रों जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के वरिष्ठ संपादकों और संवाददाताओं के अलावा ब्रिटेन के रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े 20 लोगों के नाम भी शामिल हैं। 

Pardeep

Advertising