रूसी वयस्कों पर यूक्रेन जाने पर प्रतिबंध

Friday, Nov 30, 2018 - 10:47 PM (IST)

कीवः यूक्रेन ने 16 से लेकर 60 वर्ष की आयु के रूसी नागरिकों के अपने देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। सीमा सुरक्षा के प्रमुख पेट्रा स्काईगकाल ने शुक्रवार को संबोधन में कहा, ‘‘ आज से 16 से 60 वर्ष की आयु के विदेशी नागरिकों खासकर रूसी संघ के नागरिकों (पुरूषों) पर प्रवेश संबंधी प्रतिबंध लगाया जाता है।’’ 

मॉस्को टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है पिछले हफ्ते रूसी टैंकरों पर हमला और इसके बाद यूक्रेन के जहाजों को जब्त करने के बाद से ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि रूस बड़े पैमाने पर घुसपैठ की योजना बना रहा है। इस बीच, रूसी सांसद फ्रांज क्लीनटसेविच के हवाले से समाचार समिति रिया नोवोस्ती ने कहा कि यूक्रेन की इस कार्रवाई के जवाब में रूस ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा।

Pardeep

Advertising