Royal wedding: प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल को तोहफे में सांड देगा भारत

Friday, May 18, 2018 - 12:53 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमरीकन एक्ट्रेस मेगन मर्केल शनिवार यानी 19 मई को एक दूसरे के हो जाएंगे। इस रॉयल वेडिंग में भारत तोहफे में सांड देनेवाला है।  'मैरी- द इंडियन बुल' नाम का यह सांड फिलहाल महाराष्ट्र के एक सेंचुरी में रह रहा है। प्रिंस हैरी और मेगन के सम्मान में इसका नाम 'मैरी' रखा गया। यह उनकी शादी के लिए सबसे अनूठा तोहफा होगा क्योंकि उन दोनों का पशु प्रेम किसी से छिपा नहीं है। पशु अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पीटा ने इस बैल को गोद लिया हुआ है।

फिलहाल सर्द मौसम के बीच मैरी को लंदन नहीं भेजा जा सकता, इसलिए उसकी तस्वीर को खूबसूरत से फ्रेम में जड़कर भेजा जाएगा। पीटा इंडिया की ओर से बताया गया कि जिंदगी से थक चुका यह बैल उन्हें यह बहुत कमजोर और जख्मी हालत में मिला था। लेकिन इसकी पूरी देखभाल की गई और अब यह पूरी तरह से ठीक है। वैसे तो प्रिंस हैरी की शाही शादी में तमाम तोहफे आएंगे लेकिन यह यकीनन खास होगा। एंटरटेनमेंट टूनाइट के मुताबिक, प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी में स्पाइस गर्ल्स ग्रुप की विक्टोरिया बेकहम, मेल बी, मेलानी सी, एम्मा बंटन और जेरी हलीवेल शामिल होंगी। 

Isha

Advertising