Royal Wedding: शादी के बाद कुछ एेसे अंदाज में नजर आए प्रिंस हैरी और मेगन( pics)

Sunday, May 20, 2018 - 02:26 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः 6 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज 19 मई को प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल एक हो गए।  

इस शाही शादी पर दुनिया भर की निगाहें थी।  यह शादी विंडसर कैसल के सेंट जार्ज चैपल में हुई।  

शाही शादी के लिए के लिए दुनिया भर से मेहमान पहुंचे थे।  

शादी में मेगन के पिता की रस्म उनके ससुर यानी प्रिंस हैरी के पिता ने अदा की। वो मेगन को चर्च में स्टेज तक लेकर गए, जिसे गिविंग अवे सेरेमनी कहा जाता है। 

प्रिंस हैरी और मेगन की शादी के खास मौके पर उनकी मां डायना नहीं थी, लेकिन ससेक्स के नव नामकरण डचेस ने उन्हें एक विशेष सार्थक श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम को रिसेप्शन पार्टी में मेगन ने व्हाइट Stella McCartney गाउन पहना, जिसके साथ मेगन ने एक्वामेरीन (Aquamarine) रिंग पहनी हुई थी।

खास बात है कि इस अंगूठी में जड़ा हुआ हीरा प्रिंस हैरी की मां प्रिंसेस डायना की खास कलैक्शन से लिया गया है।केंसिंग्टन पैलेस ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह केवल एक रिंग नही, बल्कि डायना का सम्मान हैं क्योंकि इस रिंग में दो स्टोन लगे हुए है, जो वेल्स की राजकुमारी डायना से संबंध रखते हैं। इस अंगूठी को खुद हैरी ने डिजाइन किया है, जिसमें तीन हीरे लगे हैं, जिनमे से दो उनकी मां की कलैक्शन से लिए गए हैं, जबकि एक बोत्सवाना का हीरा है। 

Isha

Advertising