Royal Wedding: बेघर लोगों के लिए मुसीबत बनी प्रिंस हैरी की शादी (देखें तस्वीरें)

Thursday, May 17, 2018 - 09:40 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और हालीवुड अभिनेत्री मेगन मर्केल की शादी इसी हफ्ते शनिवार को होने जा रही है। यह शादी इंग्लैंड के शहर विंडसर में होगी। उनकी शादी का लाइव प्रसारण टीवी पर किया जाएगा और इस तरह दुनियाभर के लोग इस रॉयल शादी को लाइव देख पाएंगे।

 लेकिन इसकी वजह से कुछ बेघर लोगों को तब तक काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। दरअसल, शादी में आने वाले मेहमानों की सुरक्षा को देखते हुए इलाके के आस-पास की सफाई और चीजें व्यवस्थित की जा रही हैं।

इसी कड़ी में पुलिस ने वहां की सड़कों में रहने वाले बेघर लोगों के सामान आदि को जब्त कर उन्हें वहां से हटने को कहा। इस दौरान की कुछ तस्वीरें मीडिया में आई हैं, जिनमें दिख रहा है कि पुलिस किस तरह से लोगों का सामान लेकर वैन में भर रही है।

हालांकि, पुलिस ने उन लोगों को कहा कि उनके बैग सोमवार तक जब्त रहेंगे और इसके बाद उन्हें वापस कर दिए जाएंगे। थेम्स पुलिस ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया जा रहा है क्योंकि इस शादी को देखने के लिए करीब एक लाख लोग जमा होंगे। आंतकवाद विरोधी घटना की स्थिति से निपटने के लिए सेना को भी यहां लगाया जा रहा है।

 

Tanuja

Advertising