रोहिंग्या मुसलमानों का पलायन जारी, 48 घंटे में बंगलादेश पहुंचे 15 हजार शरणार्थी

Tuesday, Oct 17, 2017 - 11:30 PM (IST)

जेनेवा: म्यांमार के रखाइन प्रांत में फैली हिंसा के बाद रोहिंग्या मुसलमानों का पलायन जारी है। पिछले 48 घंटों के दौरान लगभग 15 हजार रोहिंग्या मुसलमान बंगलादेश की शरण ले चुके हैं। 

संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त ने बताया कि अब तक कुल 5 लाख 82 हजार रोहिंग्या मुस्लिम म्यांमार छोड़कर भाग चुके हैं। म्यांमार से भागे रोहिंग्या मुसलमानों ने बंगलादेश के अलग-अलग तटीय इलाकों में शरण ले रखी है। एन.जी.ओ. के साथ ही सरकार ने कई स्थानों पर उनके लिए अस्थायी शरणार्थी कैंप बनाए हैं, जहां इन्हें रखा गया है। 

म्यांमार में अब तक 300 रोहिंग्या गांव आग के हवाले
मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच (एच.आर.डब्ल्यू.) ने कहा कि म्यांमार में अगस्त के अंत में भड़की हिंसा के बाद से अब तक करीब 300 रोहिंग्या गांवों को जला दिया गया है। एच.आर.डब्ल्यू. के एशिया उप-निदेशक फिल राबर्टसन ने कहा कि हत्याएं, दुष्कर्म और मानवता के खिलाफ दूसरे अपराधों ने रोहिंग्याओं को जान बचाने के लिए भागने को मजबूर कर दिया।

Advertising