लीबिया में रॉकेट हमला, 5 की मौत

Wednesday, Jul 05, 2017 - 11:08 AM (IST)

त्रिपोलीः लीबिया की राजधानी त्रिपोली के एक बीच पर रॉकेट हमले में 5 लोग मारे गए तथा 25 अन्य घायल हो गए। मृतकों में कम से कम एक बच्चा भी है। लीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि राजधानी के पूर्व में मितिगा हवाईअड्डे के आगे वाले हिस्से में बीच पर कल विस्फोट हुआ।

गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि कल हवाईअड्डे की परिधि के भीतर सुरक्षाबलों और एक ‘‘प्रतिबंधित’’ समूह के बीच झड़प हुई। वर्ष 2014 के मध्य में विरोधी गुटों के बीच लड़ाई में हवाई अड्डे को बुरी तरह नुकसान पहुंचा था। लीबिया में वर्ष 2011 के बाद से ही अराजकता की स्थिति है जब लंबे समय तक देश के तानाशाह रहे मुअम्मर गद्दाफी को अपदस्थ कर दिया गया था और उन्हें मार दिया गया था।

इसके बाद विरोधी प्रशासन और मिलिशिया तेल संपदा से सम्पन्न देश में नियंत्रण के लिए लड़ रहे हैं। उत्तर अफ्रीकी देश में विरोधी प्रशासन हैं। पूर्वी हिस्से में प्रशासन को राजधानी स्थित संयुक्त राष्ट्र के समर्थन वाले गवर्नमेंट आॅफ नेशनल एकॉर्ड (जीएनए) की मान्यता प्राप्त नहीं है।

Advertising