जिम्बाब्वे ले जाया गया मुगाबे का पार्थिव शरीर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 04:27 PM (IST)

सिंगापुर: जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे के पार्थिव शरीर को बुधवार को सिंगापुर से जिम्बाब्वे ले जाया गया। पिछले हफ्ते  शुक्रवार को 95 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। मुगाबे एक दिग्गज नेता थे जो ब्रिटेन से जिम्बाब्वे को आजादी मिलने के बाद सत्ता में आए थे और 37 साल तक शासन करते रहे, जब तक कि 2017 में उन्हें सत्ता से बेदखल नहीं कर दिया गया। 

 

नवंबर 2017 में सैन्य और पूर्व वफादारों द्वारा उन्हें सत्ता से बेदखल किये जाने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था। सिंगापुर के एक अस्पताल में कई महीनों तक इलाज चलने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। उप राष्ट्रपति केम्बो मोहादी सहित एक प्रतिनिधिमंडल पार्थिव देह लाने के लिए एक चार्टर्ड विमान से सिंगापुर पहुंचा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News