अब इस वर्ल्ड फेमस एक्टर ने की आत्महत्या; 34 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, दिव्यांगों के अधिकारों की करते थे वकालत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 12:33 PM (IST)

New York: अपराध आधारित लोकप्रिय धारावाहिक 'ब्रेकिंग बैड' में वॉल्टर व्हाइट के बेटे की भूमिका निभाने वाले अभिनेता आरजे मिटे ने आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे। मस्तिष्क के विकास को प्रभावित करने वाली स्थिति 'सेरेब्रल पाल्सी' से पीड़ित मिटे हॉलीवुड में दिव्यांगों के अधिकारों की वकालत करते थे। अमेरिकी मनोरंजन वेबसाइट 'टीएमजेड' ने उनके प्रतिनिधि के हवाले से खबर में बताया कि मिटे ने सोमवार को टेक्सास में आत्महत्या कर ली। उनके प्रतिनिधि ने कहा, "सभी के चहेते अभिनेता, समाजसेवी और दिव्यांगों के अधिकारों के प्रबल समर्थक आरजे मिटे की मौत की खबर हम बड़े दुख के साथ साझा कर रहे हैं।" प्रतिनिधि ने बताया कि दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करने के अलावा मिटे ने 'यूनाइटेड सेरेब्रल पाल्सी' और 'श्राइनर्स चिल्ड्रन्स' के बेसडर के तौर पर भी काम किया था।

 

गिलिगन के बनाए धारावाहिक 'ब्रेकिंग बैड' के लिए जब मिटे ने ऑडिशन दिया था, तब उनकी उम्र महज 13 वर्ष थी। धारावाहिक के पहले कड़ी की शूटिंग के समय वह 14 वर्ष के थे। इस धारावाहिक ने इसके कलाकारों को दुनियाभर में पहचान दिलाई। मिटे ने धारावाहिक की 56 कड़ियों में वॉल्टर व्हाइट जूनियर की भूमिका निभाई थी। इसमें ब्रायन क्रैंस्टन और अन्ना गन ने उनके माता-पिता की भूमिकाएं निभाई थीं। बाद में उन्होंने 'द ओक रूम', 'द गार्डियंस ऑफ जस्टिस' और 'ट्रायम्फ' जैसी फिल्मों और धारावाहिकों में भी काम किया। मिटे आखिरी बार अल्बुकर्क में आयोजित बैलून फिएस्टा में सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए थे। इस दौरान उनके साथ 'ब्रेकिंग बैड' में उनके सह-कलाकार लुइस मोनकाडा भी मौजूद थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News