जापान के विदेश मंत्री देना चाहते हैं इस्तीफा

Wednesday, Jul 12, 2017 - 06:13 PM (IST)

टोक्योः जापान के विदेश मंत्री फ्यूमियो किशिदा अगले महीने शिंजो आबे मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल के मद्देनजर पद छोडऩे के इच्छुक हैं। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। जापान की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के वादे के साथ आबे दिसंबर 2012 में सत्ता में आए थे लेकिन उनकी लोकप्रियता में अब काफी कमी आई है। हाल ही में किए गए एक सर्वे में यह बात उभर कर सामने आई है।

क्योदो समाचार समिति ने अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए बताया आबे तीन अगस्त को अपने मंत्रिमंडल में बड़े पैमाने में फेरबदल करने का विचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 19 से अधिक मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं जबकि वह अपने कैबिनेट के प्रमुख सहयोगी योशिहिदे सुगा और वित्त मंत्री तारो एसो को मंत्रिमंडल में बनाए रखेंगे।समाचार समिति ने यह भी कहा कि अभी यह निश्चित नहीं है कि अगर आबे उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहे तो क्या वह उनकी बात मानेंगे या नहींं।

 

Advertising