उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ से तबाही, डेंट्री के जलस्तर ने 118 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Monday, Jan 28, 2019 - 02:57 PM (IST)

मेलबर्नः उत्तर-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में रविवार को भारी बारिश के चलते आई भयावह बाढ़ से तबाही मच गई और कई इलाकों का एक-दूसरे से संपर्क टूट गया। बड़ी संख्या में किसान बाढ़ में फंसे हुए हैं।. बाढ़ में कई पशुओं के भी बह जाने की आशंका जताई जा रही है। इलाके की एक प्रमुख नदी डेंट्री का जलस्तर 118 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ चुका है।

पोर्ट डगलस शायर काउंसिल की मेयर जूलिया लेउ ने बताया कि जो लोग अभी भी अपने घरों में हैं उनका संपर्क दो दिनों तक कटा रह सकता है। ऐसा होने पर बिजली और फोन सेवा बाधित हो सकती है। इस बीच बाढ़ ने किसानों और पशुओं के लिए भारी तबाही मचाई है। मौसम विज्ञान ब्यूरो ने कहा कि क्वींसलैंड की डेंट्री नदी का जलस्तर 12.60 मीटर तक बढ़ गया है। बीती एक सदी से इस नदी का जलस्तर इतना नहीं देखा गया।

स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को आगाह किया है कि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का संपर्क संपर्क कुछ दिनों के लिए पूरी तरह से टूट सकता है। विश्व विरासत स्थलों में सूची में शामिल डेंट्री वर्षावन में पिछले महज 24 घंटों में 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। इस हफ्ते के बाकी दिनों में भी उत्तरी क्वींसलैंड में भारी बारिश होने की आशंका है।

Tanuja

Advertising