जापान में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 1,86,250 नए मामले

Friday, Jul 22, 2022 - 03:47 AM (IST)

टोक्योः जापान में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 1, 86, 246 मामले दर्ज किए हैं जो कि महामारी के प्रकोप के बाद से अब तक का उच्चतम दैनिक आंकड़ा है। 

जापान के एनएचके प्रसारक ने गुरुवार को यह रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान 47 में से 35 प्रांतों में कोरोना के मामले दर्ज किए गए। टोक्यो प्रान्त में 31,878 नए मामलों की पुष्टि हुई हैं। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार मामलों की संख्या में भारी वृद्धि कोरोना वायरस नए स्ट्रेन, ओमीक्रोन बीए.5 के तेजी से प्रसार को माना जा रहा है। जापान में महामारी की शुरुआत के बाद से कुल एक करोड़ 81 लाख से से अधिक लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए है जिसमें 31,700 की मौत हो चुकी हैं। 

Pardeep

Advertising