रियर एडमिरल उलुगेतिने श्रीलंका के नये नौसेना प्रमुख

Wednesday, May 08, 2019 - 06:39 PM (IST)

कोलंबो : श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने रियर एडमिरल निशांत उलुगेतिने को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। समाचार पत्र डेली मिरर की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल पियाल डी सिल्वा ने रियर एडमिरल उलुगेतिने को नई जिम्मेदारी का नियुक्ति पत्र सौंपा। रियर एडमिरल उलुगेतिने जो रॉयल कॉलेज पुराने छात्र रहे हैं।

वह 1985 में श्रीलंका की नौसेना और समुद्री अकादमी की 13 वीं इंटेक कार्यकारी शाखा में अधिकारी कैडेट के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने नौसेना और समुद्री अकादमी त्रिंकोमाली में प्रशिक्षण प्राप्त किया और दो साल के प्रशिक्षण के बाद 05 जनवरी 1987 को उन्हें एक कार्यवाहक उप लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त किया गया। अपने करियर के दौरान उन्होंने विस्तृत श्रृंखलाओं की कमान संभाली। 

shukdev

Advertising