नाइजीरिया लौटने के लिए तैयार बुहारी

Sunday, Aug 13, 2017 - 04:43 AM (IST)

अबुजा: नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने कहा कि वह ब्रिटेन में अपनी बीमारी का इलाज करवाने के बाद देश लौटने के लिए तैयार हैं और वह अब डॉक्टर से छुट्टी मिलने की प्रतिक्षा कर रहें हैं। 

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक वक्तव्य में रविवार को यह जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि इस साल दूसरी बार किसी अज्ञात बीमारी की वजह से उन्हें अपना इलाज करवाने ब्रिटेन आना पड़ा है जिसके बाद देश में यह चर्चा जोरों पर है कि क्या बुहारी देश चलाने में सक्षम हैं।  

Advertising