रेप विक्टिम का Critics को मुंहतोड़ जबाब ''हां यह मेरी गलती थी''

Thursday, Jun 30, 2016 - 04:29 PM (IST)

 नई दिल्लीःकई बार रेप की शिकार लड़कियों पर ही समाज की ओर से सवाल उठा दिए जाते हैं। कई बार उनके कपड़े पर सवाल होते हैं। ये गलत है। इसी बात का जवाब देने के लिए एक फोटोग्राफर ने पॉवरफुल फोटोज खींची है। इनमें महिलाओं ने अलग-अलग शब्द कार्डबोर्ड पर लिखकर फोटोशूट कराया है। 

एक महिला ने जहां तक लिखा है कि उसकी स्कर्ट बहुत छोटी थी, वहीं दूसरी महिला लिखती हैं, ''हां यह मेरी गलती थी, मैं शराब के नशे में थी।'' इन फोटोज को याना मजुरवेक ने क्लिक किया है। वह बेलारूस की रहने वाली है, लेकिन फिलहाल इटली और अमरीका में समय बिताती हैं।

हाल ही में अमरीका में शराब के नशे में बेहोश महिला के साथ रेप करने के आरोपी को महज 6 माह की सजा सुनाई गई। इसके बाद लोगों ने इस पर सवाल उठाया और बहस शुरू हो गई कि महिला अगर नशे में थी तो इससे रेप का अपराध कम करके नहीं देखा जा सकता है। खुद पीड़ित लड़की ने भी इसका विरोध किया था।

Advertising