पाकिस्तान में पंचायत के फैसले पर महिला से बलात्कार

Saturday, Nov 12, 2016 - 11:39 PM (IST)

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक पंचायत के फैसले के बाद बलात्कार की शिकार हुई एक गर्भवती महिला ने खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। लाहौर के एक अस्पताल में महिला की मौत हो गई।  जियो न्यूज की खबर के अनुसार गुजरात शहर की एक पंचायत ने एक व्यक्ति को आदेश दिया कि वह उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति की बेटी से बलात्कार करे। महिला विवाहित और गर्भवती थी।

मौत से पहले महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि पंचायत के आदेश के बाद उसके साथ बलात्कार किया गया।   खबर के मुताबिक, महिला के पति ने अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। उसने कहा, ‘‘मैं मामला दर्ज नहीं कराना चाहता। केवल अल्लाह ही मेरे साथ न्याय कर सकते हैं।’’ पुलिस ने कहा कि पंचायत के 11 सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Advertising