नहीं देखी होगी कभी एेसी मशरूम, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान

Monday, Sep 04, 2017 - 04:25 PM (IST)

नई दिल्ली: सेंट्रल स्कॉटलैंड की फालकिर्क काउंटी में पोलमोर्ट नामक गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। हालांकि यह मामला थोड़ा पुराना है।
जानकारी मुताबिक, फिओना विशार्ट नामक एक रेंजर अपनी ड्यूटी के तहत कार में गश्त कर रही थीं। तभी महिला को दूर मैदान में बड़ी-सी सफेद रंग की चीज दिखाई दी जिसे देख महिला हैरान रह गई। दूर से बर्फ की तरह नजर आ रहे गोले को देखकर फिओना को बहुत हैरानी हुई।जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो वह एक गद्देदार, गुजगुजी-सी चीज थी। उन्हें उसकी गंध जानी-पहचानी लगी। फिओना ने गौर से देखा, तो उन्हें समझ में आ गया कि वह एक मशरूम है। बता दें कि रेंजर का काम इलाके के पर्यावरण को सुरक्षित रखना है।
आमतौर पर मशरूम छोटे होते हैं लेकिन फिओना को मिला मशरूम लगभग 11 किलो वजनी और 59 इंच व्यास वाला था। वह इतना बड़ा था कि फिओना ने उसे उठा तो लिया, लेकिन अकेले उसे अपनी कार तक लेकर न आ सकीं जिसके लिए उसने अपने एक सहकर्मी की सहायता ली।

Advertising