कास्त्रो के अंतिम संस्कार में शामिल होने क्यूबा पहुंचे राजनाथ

Wednesday, Nov 30, 2016 - 06:47 PM (IST)

हवानाः केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह फिदेल कास्त्रो के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बुधवार को क्यूबा पहुंचे। गृहमंत्री के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी है। बता दें कि शनिवार को क्यूबा के क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। कास्त्रो भारत के अभिन्न मित्र थे। संसद के दोनों सदनों में फिदेल कास्त्रो को श्रद्धांजलि दी गई थी और कुछ क्षणों के लिए मौन रखा गया था।

फिदेल कास्त्रो के अंतिम संस्कार में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो, इक्वाडोर के राफेल कोरिया, बोलीविया के एवो मोरालेस, निकारागुआ के डेनियल ओर्टेगा, साल्वाडोर सांचेज़, कीरीन के राष्ट्रपति सालवाडोरीन, मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निटो, दक्षिण अफ्रीका के जैकब जुमा, जिम्बाब्वे के रॉबर्ट मुगाबे, यूरोपीय संघ की तरफ से ग्रीक प्रधानमंत्री एलेक्सिस टसिप्रास, आयरलैंड के जरमन एडम्स और स्पेन के पूर्व राजा जुआन कार्लोस शामिल होंगे। फिदेल कास्त्रो काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। फिदेल कास्त्रो का अंतिम संस्कार 4 दिसंबर को किया जाएगा। फिदेल का भारत के साथ बेहद खास लगाव था और वह हमेशा भारत को एक महान देश मानते थे।

 

Advertising