TV एंटीना पर लटके अजगर ने पक्षी को ऐेसे बनाया शिकार, हैरान कर देगा Video

Saturday, Feb 23, 2019 - 12:25 PM (IST)

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने अपने घर की छत परअजगर के शिकार का ऐसा नजारा देखा कि वह हैरान रह गई। कैथी गल नाम की महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस घटना का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक विशाल अजगर टीवी एंटीना से लिपटकर एक पक्षी को निवाला बनाते नजर आ रहा है।

कैथी गल ने बुधवार सुबह इस वीडियो को रिकॉर्ड किया और फेसबुक ग्रुप पर शेयर कर दिया और कुछ ही देर में ये वायरल हो गया। कैथी ने कहा, "मैं स्‍तब्‍ध थी। मैं बोल उठी, हे भगवान ये अजगर है। " उन्होंने बताया कि चिड़िया को खाने में अजगर को डेढ़ घंटे का वक्त लगा। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए फेसबुक के कैप्शन में लिखा, "पहले कभी ऐसा नहीं देखा...हमारे एंटिना पर अजगर कौरवॉग को खाने की कोशिश कर रहा है। "



इंटरनेट पर आने के बाद से यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो के देखने के बाद लोग आश्चर्य प्रकट कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल फ्लोरिडा का एक इसी तरह का वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में एक अजगर अपने से बड़े हिरन के निवाला बनाया था।

Tanuja

Advertising