इस हफ्ते वीडियो लिंक के जरिए संवाद कर सकते हैं पुतिन-शी : रिपोर्ट

Monday, Dec 26, 2022 - 10:31 PM (IST)

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के अपने सप्ताह में वीडियो लिंक के माध्यम से संवाद करने की संभावना है। यूक्रेन-रूस युद्ध और चीन में कोविड-19 मामलों में उछाल के कारण दोनों नेताओं को दुनिया भर में भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के अनुसार, पुतिन और शी नियमित संचार बनाए रखते हैं और उनके बीच आगे की बातचीत की तैयारी चल रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या नेता साल के अंत से पहले बातचीत कर सकते हैं, उन्होंने आश्वासन दिया, "हमारे नेता नियमित संचार बनाए रखते हैं। हम वास्तव में आगे की बातचीत के लिए तैयार हो रहे हैं। वे कब और कैसे होंगे, हम आपको उचित समय पर बताएंगे।" 

बीजिंग ने पहले भी कहा था कि पुतिन और शी विभिन्न प्रारूपों में नियमित संपर्क बनाए रखते हैं। TASS की रिपोर्ट के अनुसार मास्को स्थित एक समाचार पत्र Vedomosti ने पहले एक राजनयिक स्रोत का हवाला देते हुए बताया था कि रूसी और चीनी राष्ट्रपति नए साल से पहले बातचीत करेंगे जहां वे 2022 का समापन करेंगे।

Pardeep

Advertising