पुतिन का फाइटर अंदाज - अति आधुनिक स्नाइपर राइफल से लगाया निशाना (pics)

Thursday, Sep 20, 2018 - 02:16 PM (IST)

मॉस्कोः  रूस में बुधवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्लाश्निकोव स्नाइपर राइफल का परीक्षण किया। रूस की यह सबसे खतरनाक स्नाइपर चार किमी दूर से दुश्मन को ढेर कर सकती है। इस दौरान उन्होंने आधे समय में लक्ष्य को भेदकर अपना निशाना लगाया। पुतिन के इस फाइटर अंदाज की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। 

रशियन स्टेट टीवी पर पुतिन को चश्मा और कानों में हेडफोन लगाए दिखाया गया। वह मॉस्को के नज़दीक स्थित क्लाश्निकोव कंपनी की शूटिंग रेंज में सिल्वर राइफल चलाते दिखे। लक्ष्य को अधिकतम दूरी पर रखा गया था। इस दौरान पुतिन ने कहा कि वह अपनी सांस रोककर ट्रिगर दबा रहे थे, क्योंकि पेशेवर स्नाइपर्स ऐसा ही करते हैं।

चैनल ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति ने सिर्फ आधे समय में पांच बार टारगेट पर सही निशाना लगाया। वहीं, रक्षा मंत्रालय के टीवी चैनल जवेज्डा ने बताया कि जिस ऑटोमैटिक हथियार से पुतिन ने फायर किया, वह रूसी स्नाइपर्स के लिए एक अति आधुनिक राइफल है।


 

Tanuja

Advertising