पुतिन ने ट्रंप से मिलने की जताई इच्छा, कहा मिलकर होगी खुशी

Sunday, Jun 10, 2018 - 06:10 PM (IST)

चिंगदाओ: अमरीका के साथ तल्खियों के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने  अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शिखर बैठक की इच्छा जताई है। पुतिन ने कहा कि अगर ट्रंप उनसे मुलाकात करने के  लिए तैयार हो जाते हैं तो उन्हें खुशी होगी। पुतिन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हथियारों की नई दौड़ के प्रति ट्रंप की चिंता से वह सहमत हैं और इस मुद्दे के समाधान के लिए व्यापक वार्ता की जरुरत है।

पुतिन ने कहा कि आस्ट्रिया समेत कुछ देशों ने ट्रंप के साथ उनकी भेंटवार्ता की मेजबानी की पेशकश की है। पुतिन का बयान इन खबरों के बीच आया है कि व्हाइट हाउस के अधिकारी दोनों नेताओं की मुलाकात की दिशा में काम कर रहे हैं। अमरीका के खुफिया अधिकारियों का कहना है कि पुतिन ने ही ट्रंप को जिताने में मदद करने के लिए अमरीका के 2016 के चुनाव में दखल दिया था।

ट्रंप बार बार कह चुके हैं कि वह रुस के साथ संबंध सुधारना चाहते हैं।पुतिन ने यहां शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में अपने संबोधन में ईरान के परमाणु करार से अमरीका के हटने की आलोचना की। पुतिन शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में शिरकत करने यहां आए हुए हैं।  इस संगठन में चीन, पूर्व सोवियत संघ के चार देश, भारत और पाकिस्तान हैं।  

Tanuja

Advertising