पुतिन की बेटी कैटरीना ‘जेलेंस्की’ के प्रेम में पागल ! 5 सालों से चल रहा अफेयर, 2 वर्षों में की 50 बार मुलाकात

Thursday, May 19, 2022 - 05:50 PM (IST)

 मास्कोः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी कैटेरीना तिखोनोवा को लेकर नया खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार पुतिन की बेटी कैटेरीना "जेलेंस्की" के प्रेम में पागल हैं। वह जेलेंस्की के साथ बीते पांच सालों से रिलेशनशिप में है। आश्चर्य की बात ये है कि जेलेंस्की पुतिन के सबसे बड़े दुश्मन का नाम  है।  जिस जेलेंस्की से पुतिन की बेटी प्यार करती हैं वो  यूक्रेन के राष्ट्रपति नहीं बल्कि कैटरीना के बॉयफ्रेंड का नाम है। यह खुलासा रूस के एक स्वतंत्र आउटलेट आईस्टोरीज और जर्मनी के दर स्पाईगेल की रिपोर्ट में हुआ है।

कैटरीना तिखोनोवा पुतिन की छोटी बेटी हैं जिनकी मां क्रेमलिन की पूर्व प्रथम महिला ल्यूडमिला अलेक्जेंड्रोवना ओचेरेत्नाया हैं। पुतिन और ल्यूडमिला की शादी 1983 में और तलाक 2013 में हुआ था। कैटरिना तिखानोवा का जन्म 1986 में हुआ था। कैटेरीना की पहली शादी रूस के सबसे युवा अरबपति किरिल शामलोव के साथ हुई। लेकिन इन दोनों का संबंध अधिक साल तक टिक नहीं पाया और ये दोनों 2017 में अलग हो गए। इसके बाद कैटरीना की जिंदगी में जेलेंस्की आए। जेलेंस्की का पूरा नाम इगोर जेलेंस्की है। उनकी उम्र 52 साल है। जेलेंस्की पेशे से बेले डांसर और बवेरियन स्टेट बेले में शीर्ष निर्देशक हैं।

बैले डांसर जेलेंस्की की पूर्व पत्नी कोरियोग्राफर याना सेरेब्रीकोवा थीं जिनसे उन्हें दो बेटियां और एक बेटा है। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से पुतिन की बेटी की निजी जिंदगी भी प्रभावित हुई है। इस कारण वह अपने प्रेमी से मिलने म्यूनिख भी नहीं जा पा रही है। पुतिन पश्चिमी देशों में रहने वाले रूसियों के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते रहे हैं। जबकि उनकी बेटी खुद अपने बॉयफ्रेंड के साथ समय बिताने के लिए सरकारी सुरक्षा के साथ म्यूनिख जाती थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 2022 की शुरुआत तक म्यूनिख में साथ रह रहे थे।

 रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना ने जेलेस्की से म्यूनिख में मिलने के लिए 2017 से 2019 के बीच कुल 50 बार यात्राएं की।  बता दें कि यूक्रेन यूद्ध के बीच युद्ध का तीसरा महीना खत्म होने वाला है लेकिन किसी को नहीं पता है कि यह जंग कब तक चलेगी। लेकिन, एक बात जो अब पूरी तरह से साफ हो चुकी है, कि यूक्रेन युद्ध में रूसी सेना का भारी नुकसान हुआ है और अब रूस के पूर्व प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव ने कहा है कि, यूक्रेन युद्ध में अब राष्ट्रपति पुतिन का विश्वास डगमगा चुका है।

Tanuja

Advertising