रूस में पुतिन विरोधी प्रदर्शन, कई हिरासत में

Sunday, May 06, 2018 - 04:59 AM (IST)

मास्को: रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का चौथा कार्यकाल शुरू होने के मौके पर राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बाद पुलिस ने विपक्षी नेता एलैक्जी नवलनी के दर्जनों समर्थकों को हिरासत में ले लिया। 

नवलनी को मार्च में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में पुतिन को चुनौती देने से रोक दिया गया था। उन्होंने पुतिन के पदभार ग्रहण करने से पहले समूचे देश में रैलियां करने का आह्वान किया था। नवलनी की टीम और स्वतंत्र निगरानी समूह ने बताया कि प्रदर्शन रूस के फार ईस्ट और साइबेरिया क्षेत्रों में शुरू हुए जहां दर्जनों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

Pardeep

Advertising