पुष्पा कोहली बनी पाकिस्तान के सिंध प्रांत की पहली हिंदू महिला सब इंस्पेक्टर

Wednesday, Sep 04, 2019 - 06:14 PM (IST)

इस्लामाबाद: पहली बार सिंध प्रांत की एक हिन्दू लड़की प्रांतीय प्रतियोगी परीक्षा पास कर राज्य की पहली हिन्दू महिला पुलिस अधिकारी बन गई है। जिओ न्यूज में बुधवार को आई खबर के अनुसार, पुष्पा कोहली को प्रांत में सहायक उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है। 


पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता कपिल देव ने मंगलवार को सबसे पहले इस सूचना को ट्विटर पर साझा किया था। देव ने ट्वीट किया है, सिंध पब्लिक सर्विस कमिशन की प्रतियोगी परीक्षा पास कर सिंध पलिस में सहायक उपनिरीक्षक बनने वाली पुष्पा कोहली पहली हिन्दू लड़की हैं।  इससे पहले जनवरी में हिन्दू सुमन पवन बुदानी को दीवानी और न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। 

 

Anil dev

Advertising