पाकिस्तान में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत: पुलिस

Saturday, Mar 11, 2023 - 11:45 PM (IST)

इस्लामाबाद, 11 मार्च (भाषा) दक्षिणी पाकिस्तान में ट्रैक्टर से खींची जा रही एक ट्रॉली के नहर में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह हादसा शुक्रवार रात पंजाब के डेरा गाज़ी खान जिले में हुआ।

बचाव अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि ट्रॉली में 46 लोग सवार थे और वे स्थानीय दरगाह में ज़ियारत के लिए जा रहे थे।

अधिकारी के मुताबिक, अब तक 27 व्यक्तियों को बचाया जा चुका है जबकि नहर से 10 शव निकाले गए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों में सात महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।

नौ लोग अब भी लापता बताये गए हैं और आशंका जताई जा रही है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising