अमेरिका ने ग्रिनर और वीलन की रिहाई के लिए रूस को समझौते की पेशकश की

Thursday, Jul 28, 2022 - 12:47 AM (IST)

वाशिंगटन, 27 जुलाई (एपी) बाइडन प्रशासन ने रूस की जेल में बंद डब्ल्यूएनबीए स्टार ब्रिटनी ग्रिनर व एक और अमेरिकी पॉल वीलन की रिहाई के लिए रूस को एक समझौते की पेशकश की है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ब्लिंकन ने यह भी कहा कि वह यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से पहली बार अपने रूसी समकक्ष से बात कर सकते हैं।

ऐसा पहली बार हुआ है जब अमेरिकी सरकार ने ग्रिनर की रिहाई के लिए किसी ठोस कार्रवाई के बारे में सार्वजनिक रूप से जानकारी दी है। ग्रिनर को फरवरी में मादक पदार्थ संबंधी आरोपों में मॉस्को हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया था।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पेशकश कब की गई और क्या यह रूस द्वारा अमेरिकी नागरिकों की रिहाई के लिये पर्याप्त होगा।


एपी जोहेब प्रशांत प्रशांत 2807 0045 वाशिंगटन

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising