चीन में एक फैक्टरी में विस्फोट होने से आठ लोग घायल, छह अन्य लापता

Friday, Jun 17, 2022 - 09:45 AM (IST)

बीजिंग, 17 जून (भाषा) उत्तर-पश्चिमी चीन के गांसू प्रांत में एक फैक्टरी में विस्फोट होने से आठ लोग घायल हो गए और छह अन्य लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रांतीय राजधानी लान्झू में एक रसायन फैक्टरी में बृहस्पतिवार रात यह विस्फोट हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, अन्य किसी खतरे की आशंका को खारिज कर दिया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising