इथियोपियाः अमेरिका ने टिग्रे क्षेत्र में संघर्ष को लेकर नेताओं पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी

Saturday, Sep 18, 2021 - 09:13 AM (IST)

वाशिंगटन, 17 सितंबर (एपी) अमेरिका ने शुक्रवार को इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद और अन्य नेताओं पर टिग्रे क्षेत्र में जारी संघर्ष को लेकर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी। टिग्रे क्षेत्र में 10 महीने से जारी लड़ाई के कारण हजारों लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं।

व्हाइट हाउस के एक नए कार्यकारी आदेश में जल्द संघर्ष नहीं रोके जाने की सूरत में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग को इसमें शामिल नेताओं एवं अन्य समूहों पर प्रतिबंध लगाने की अनुमति प्रदान की गई है। बृहस्पतिवार को इस आदेश का अवलोकन करने वाले वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, आदेश में नेताओं के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है क्योंकि वे आने वाले सप्ताह में संघर्षविराम की दिशा में की गई प्रगति को देखना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि टिग्रे में 10 महीने से जारी संघर्ष एक राजनीतिक विवाद से आगे बढ़कर इथियोपिया में एक और गंभीर युद्ध का खतरा बन गया है, जोकि अफ्रीका का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। इस संघर्ष में पड़ोसी देश इरीट्रिया के बल एवं विभिन्न समूह शामिल हैं जिसके चलते एक दशक में दुनिया की सबसे गंभीर भुखमरी का खतरा उभर रहा है।

एपी शफीक पवनेश पवनेश 1709 1901 वाशिंगटन

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising