तूफान चंथु के करीब आने के साथ ही शंघाई में परिवहन पर रोक

Monday, Sep 13, 2021 - 11:50 AM (IST)

बीजिंग, 13 सितंबर (एपी) तूफान चंथु के सोमवार को चीनी मुख्य भूमि के निकट आने और ताइवान में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने के बाद चीन के सबसे बड़े शहर में उड़ान और ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।

स्थानीय मीडिया ने खबर दी कि शंघाई के दो हवाई अड्डों से सभी उड़ानों पर सोमवार दोपहर तीन बजे (जीएमटी 0700) से रोक रहेगी।
भूमिगत रेल (मेट्रो) भी बंद करने की तैयारी की जा रही है जबकि कक्षाओं और कई कार्यालयों एवं दुकानों को दिन भर के लिए बंद कर दिया गया।

चंथु के चलते ताइवान में रविवार को पांच इंच (13 सेंटीमीटर) तक बारिश हुई। यह तूफान ताइवान जलडमरूमध्य से होकर शंघाई की तरफ जाने से पहले द्वीप के पूर्वी तट से गुजरा जहां 162 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और हवा के झोंके 198 किलोमीटर प्रति घंटे तक थे।

शंघाई में बारिश करने के बाद, चंथु पूर्वी चीन में उत्तर की तरफ बढ़ने और उत्तर कोरिया एवं जापान की ओर जाएगा।

पिछले हफ्ते लुजोन द्वीप में यह तूफान आया था, लेकिन बाढ़ या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

एपी नेहा शाहिद शाहिद 1309 1154 बीजिंग

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising